घर के द्वार पर काले घोडे की नाल को इस दिशा में रखे हो जायेगे मालामाल

घर के द्वार पर काले घोडे की नाल को इस दिशा में रखे हो जायेगे मालामाल

पैसों की कमी और बुरी नजर से ज्यादातर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं लेकिन उनमें सबसे प्रभावी और परखा हुआ उपाय है घोडे की नाल। अपने घर या आफिस को बुरी नजर और दरिद्रता से बचाने के लिए काले घोड़े की नाल का उपयोग करना चाहिए।

यह दो प्रकार की होती है। एक तो वह जो अंगूठी के तरह होती है जिसे हाथ में मध्यमा अंगुली में धारण किया जाता है और एक वह जो यू आकृति की होती है, जिसे घर, ऑफिस, दुकान आदि में लगाया जाता है।

नाल किस तरह आपके लिए मददगार हो सकती जानें इस खास आलेख में-
1. ऊपरी हवाओं के शमन के लिए तथा घर को बुरी - नजर से बचाने के लिए काले घोड़े की नाल का उपयोग करना लाभप्रद रहता है।

2. काले घोड़े की नाल को प्रवेश द्वार पर ही लगाना चाहिए याद रहे यह प्रवेश द्वार की बीच मे ही हो।

3. काले घोडे की नाल को लगाने से पूर्व पवित्र करके सिंदूर का हल्का स्पर्श करके लगाना चाहिए।

4. यह छोटी (अंगूठी) के रूप में भी उपलब्ध होती है। जिसे आम व्यक्ति भी धारण कर सकता है।

5. इसे आम जन शनिवार को दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुठी में धारण कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments