ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर

ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में एक युवक गंभीर

कांकेर : शहर के पास पंडरीपानी चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्ट्रर और बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चालक युवक रवि मेश्राम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी चौक की है। बाइक सवार युवक रवि मेश्राम (28) निवासी अन्नपूर्णापारा अपनी मोटर साइकल से आ रहा था। उसी दौरान पंडरीपानी चौक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक विष्णुराम जुर्री ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्‍कर मार दी। इसमें युवक को गंभीर चोट आई है। इसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया है। फ‍िलहाल युवक की स्‍थ‍ित‍ि गंभीर बनी हुई है बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments