चांद पर दिखा एलियन का घर? वैज्ञानिकों के उड़े होश

चांद पर दिखा एलियन का घर? वैज्ञानिकों के उड़े होश

इस बात को लेकर हमेशा से वैज्ञानिकों के बीच चर्चा अपने चरम पर रही है कि क्या चांद पर एलियन है। अभी तक तो इस बात को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जरूर हुई है।

आज तक किसी ने इसे लेकर कोई आधिकारिक तौर पर कुछ बयान भी नहीं दिया है। हालांकि समस्त विश्व के वैज्ञानिकों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की थ्योरी जरूर मौजूद है। वहीं अब खबर है कि चांद का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें यह बात साफ जाहिर हो रहा है कि चांद पर एलियन का घर हो सकता है? मगर अभी तक किसी भी वैज्ञानिक ने इसे लेकर किसी भी प्रकार का वीडियो या फिर कोई और साक्ष्य साझा तो नहीं किया है,

मगर अब इस वीडियो को देखने के बाद इस तरह के कयास जताए जा रहे हैं कि चांद पर एलियन का घर हो सकता है। बहरहाल, इसके आगे की हकीकत क्या होगी.. यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा.. मगर इससे पहले यह जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर में ऐसा दिखा क्या है?

सबसे पहले तो हम आपको बताते चले कि यह वीडियो फिजिक्स-एस्ट्रोनॉमी
नाम के ट्विटर हैंडलर ने साझा किया है। यह 59 सेंकेड़ का है। इसे अब तक 4500 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस फोटो को एमच्योर साइंस फोटोग्राफर ने बनाया है। इसमे देखा जा रहा है कि उत्तर-पूर्वी हिस्से से दो अनजान वस्तुएं निकल रही है। जब यह रोशनी से निकलकर अंधेरे की तरफ आती है,

तो फिर एक परछाई बनती हुई दिखती है। इसके बाद चांद के हिस्से में रोशनी वाले हिस्से में दोनों की उड़ती हुई हिस्सों में परछाई दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ये दोनों अनजान वस्तुएं अंधेरे की तरफ आती हैं तो ये चमकदार सफेद रंग की दिखाई पड़ती है। इसके पीछे से भी तीन वस्तुएं उड़ती हुई दिखाई दे रही है।

इसके बाद फिर अंधेरे से एक वस्तु फिर उड़ती हुई दिखाई देती है, जिसके बाद यह गायब हो जाती है। फिलहाल तो यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments