स्किन और मेकअप प्रॉडक्ट को स्टोर करने का ये है सही तरीका

स्किन और मेकअप प्रॉडक्ट को स्टोर करने का ये है सही तरीका

अधिकांश महिलाएं अपनी स्किन और बालों का ख्याल रखती हैं. इसके लिए वह कई तरह के प्रोडक्ट यूज करती हैं और बालों को संवारने के लिए कई तरह के टूल्स का यूज करती हैं. कई खास मौकों पर महिलाएं अपनी नेचुरल ब्यूटी को और भी ज्यादा एन्हॉन्स करने के लिए मेकअप और हेयर प्रॉडक्ट्स का सहारा लेती हैं.

इसके बाद देखने में आता है कि महंगे प्रोडक्ट वैसा रिजल्ट नहीं दे पाते जैसा कि उन्हें उम्मीद होती है. रिजल्टस में कमी आपके द्वारा स्टोरेज मिस्टेक्स के कारण हो सकती है. ब्यूटी, हेयर और मेकअप प्रॉडक्ट को स्टोर करने का तरीका सभी को पता नही होता है. इसकी वजह से प्रोडक्ट कम असर करते हैं. इनको सही तरीके से कैसे स्टोर करना चाहिए इसके बारे में हम आपको बता रहे हैं....

स्किन केयर प्रॉडक्ट

महिलाएं स्किन केयर प्रोडक्टस का यूज बाथरूम में करती है और वहीं इनको रख देती हैं. क्योंकि अगल दिन इसको यूज करना सुविधाजनक होता है. लेकिन यह स्किन केयर प्रॉडक्ट को स्टोर करने का सही तरीका नहीं है. बाथरूम में नमी हमेशा बनी रहती है. इसलिए यहां पर स्किन केयर प्रॉडक्ट में बैक्टीरिया पनप सकते हैं.

दूसरा कारण यह भी है कि हॉट शॉवर लेते हुए गर्मी के कारण आपके स्किन केयर प्रॉडक्ट ऑक्सीडाइज होकर खराब हो सकते हैं. इसलिए आप अपने स्किन केयर प्रॉडक्ट जैसे सीरम, नाइट क्रीम, फेस मास्क और आई क्रीम को आप हमेशा अपने फ्रीज में रखें. इनके अलावा दूसरे स्किन केयर प्रॉडक्ट जैसे मॉइस्चराइज़र, लोशन और लिप बाम को नमी और धूप से दूर एक बंद केबिन में रखें.

मेकअप प्रॉडक्ट

मेकअप करने के तुरंत बाद मेकअप टूल्स जैसे ब्यूटी ब्लशर और मेकअप ब्रश को धोकर उन्हें अच्छी तरह से सुखाने के बाद ही स्टोर करें. उन्हें एक अलग कंटेनर में एक साफ और सूखी जगह में स्टोर करना सही होगा. लिक्विड मेकअप प्रॉडक्ट्स को रखने के लिए तापमान का ध्यान रखना होगा. ऐसे प्रोडक्टस को नॉर्मल टेंपरेचर में स्टोर करें. वहीं पाउडर वाले उत्पाद को सूखे स्थान पर रखें. जहां तक आपकी लिपस्टिक और नेल पॉलिश की बात है, तो उन्हें रखने की सबसे अच्छी जगह फ्रिज के स्थान पर रूम टेंपरेचर है.

हेयर प्रोडक्ट

शैंपू और कंडीशनर जैसे हेयर प्रोडक्ट्स को बाथरूम में रख सकते हैं, लेकिन इनको बंद करके रखना होगा. अगर आप हेयर ऑयल को फ्रिट में रखते हैं तो गलत करते हैं क्योंकि फ्रिज में ठंडे तापमान में वो अलग हो जाते हैं. हेयर ऑयल को रखने के लिए किसी अंधेरे और सूखे स्थान का प्रयोग करना चाहिए. हेयर टूल्स खासतौर से इलेक्ट्रिक प्रॉडक्ट जैसे कि स्ट्रेटनर, ब्लो ड्राईर्स और कर्लिंग आयरन को हमेशा सूखी जगह पर रखना चाहिए. इन्हें गलती से भी बाथरूम में ना रखें.

Post a Comment

0 Comments