इस रक्षाबंधन में बहन को उनके नेचर के हिसाब से दें गिफ्ट, सब कहेंगे वाह

इस रक्षाबंधन में बहन को उनके नेचर के हिसाब से दें गिफ्ट, सब कहेंगे वाह

आज भाई और बहन के बीच होने वाले झगड़े और मम्मी-पापा से चुगली करने जैसी बातों को हर भाई-बहन (Siblings) आज भूल जाते हैं. बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई इसके बदले बहन को उपहार (Gift) देते हैं, लेकिन इस बार रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के समय ना तो ठीक से मार्केट (Market) खुल रहा है और ना ही लोग कुछ खरीद पा रहे हैं. फिर भी ऑनलाइन शॉपिंग की जा सकती हैं.

इस बार अगर आप बहन के लिए गिफ्ट पसंद करने में कंफ्यूज हैं तो कोई बात नहीं. आपकी इस उलझन को हम आसान करने जा रहे हैं. इस बार गिफ्ट देने का जो आइडिया हम आपको बता रहे हैं उस गिफ्ट को देखकर आपकी बहन खुश हो जाएंगी. इस बार आपको आपकी बहन के नेचर के हिसाब से गिफ्ट देना है. आइए इस आइडिया के बारे में आपको बताते हैं...

1.नेचर लवर बहन के लिए गिफ्ट

हरियाली और पेड़-पौधों के बीच रहना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन ज्यादातर लड़के बहन के इस शौक को ध्यान नहीं देते. ज्यादातर लड़कियों को गार्डनिंग पसंद होती है. अगर आपकी बहन को भी पेड़-पौधों से प्यार है तो तो आपके गार्डनिंग के काम आने वाली चीजें या फिर घर में ग्रीनरी लाने वाली चीजें अपनी बहन को गिफ्ट करना चाहिए. अपकी बहन को भी ये पसंद आएगा.

2.कॉफी लवर बहन के लिए गिफ्ट

आपने देखा होगा कि आपकी बहन परीक्षा के समय में देर रात तक पढ़ाई करने के लिए जगती थींं. ऐसे में अपकी बहन रात में कई बार चाय या कॉफी बनाती है कि नींद ना आए और पढ़ाई सही से हो सके. तो आप समझ गये होंगे कि वो कॉफी लवर है. ऐसी बहन के इस बार फ्रेंच प्रेस कॉफी मेकर गिफ्ट कर सकते हैं. इसमें 5- 6 मिनट में कॉफी बन जाएगी और उनको परेशान नहीं होना पड़ेगा. इस गिफ्ट से आपकी बहन बहुत खुश होंगी.

3. पार्टी लवर बहन के लिए गिफ्ट

आजकल लोग हर खुशी के मौके को सेलिब्रेट करते हैं. इसके लिए कई लोग पार्टी करते हैं. बार या पब में जाकर कॉकटेल पार्टी करना कई बार काफी महंगा पड़ता है. इसके अलावा, एक बार की कॉकटेल पार्टी कई बार महीने भर का बजट बिगाड़ देती है. इससे कहीं बेहतर है कि घर पर ही बार एसेसरीज की मदद से कॉकटेल पार्टी कर ली जाए. इसलिए आपको उनकी पसंद के हिसाब से पार्टी एसेसरीज गिफ्ट करना चाहिए.

4.साफ-सफाई पसंद बहन के लिए गिफ्ट

ज्यादातर बैचलर्स के कमरे कबाड़खाने की तरह गंदे होते हैं, लेकिन इन मामलों में लड़कियां इतनी वाइल्ड और लापरवाह नहीं होती हैं. वो कमरे में सफाई रखती हैं. अगर आपकी सिस्टर भी साफ-सफाई पसंद है और उसे टेबल पर चाय रखने से बनने वाले निशानों से नफरत है तो उनको मार्बल का बना हुआ शानदार कोस्टर सेट गिफ्ट कर सकते हैं. इस कोस्टर सेट के इस्तेमाल से उसे घर और अपने कमरे की साफ-सफाई बनाए रखने में मदद मिलेगी. ये वाकई बेहद डीसेंट टाइप का गिफ्ट साबित हो सकता है.

Post a Comment

0 Comments