सफर करते समय क्‍या आपको भी होती हैं पेट से जुड़ी परेशानियां? अपनाएं ये तरीके

सफर करते समय क्‍या आपको भी होती हैं पेट से जुड़ी परेशानियां? अपनाएं ये तरीके

सफर (Travelling) के दौरान अक्‍सर कुछ लोगों को पेट खराब होने, कब्‍ज या वोमिटिंग (Vomitting) की समस्या होती है. ऐसे में उनका सफर काफी मुश्किल भरा हो जाता है. दरअसल, सफर के दौरान हमारे पाचन तंत्र (Digestive System) पर बुरा असर पड़ता है. इससे पेट खराब होने, पेट फूलने जैसी समस्याएं हो जाती हैं. अगर आप भी सफर के दौरान होने वाली इन दिक्‍कतों का सामना करते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे आसान उपाय जिनकी मदद से आप पेट से जुड़ी समस्‍याओं से बच कर अपने सफर को खुशनुमा बना सकते हैं.

जिन लोगों को पेट की समस्‍याएं रहती हैं और एसिडिटी आदि दिक्‍कतें होती हैं, उन्‍हें सफर से पहले और सफर के दौरान कॉफी को अवॉइड करना चाहिए. कॉफी आपके पाचन को बिगाड़ सकती है. इसलिए सफर कर रहे हों तो कॉफी न पिएं.सफर के दौरान जो लोग पेट से जुड़ी समस्‍याओं और वोमिटिंग आदि का सामना करते हैं. ऐसे लोगों को खासकर लंबे सफर से पहले अपने डॉक्‍टर से संपर्क जरूर करना चाहिए. ताकि इस दौरान आने वाली समस्‍याओं से बचाव के लिए उनसे कोई टेबलेट ली जा सके.

अक्‍सर सफर की जल्‍दी में घर का खाना नहीं ले जा पाते और ऐसे में बाहर क्ड फूड का विकल्‍प चुनना पड़ता है. मगर यह पेट के लिए अच्‍छे नहीं होते और इनसे पेट की समस्‍याएं बढ़ने का खतरा रहता है. इसलिए जहां तक हो सके पैक्‍ड फूड और तला-भुना खाने से बचें.

अगर आपको कब्‍ज की समस्‍या रहती है और सफर के दौरान यह और बढ़ जाती है, तो इस बात का ध्‍यान रखें कि सफर से पहले और जब सफर कर रहे हों तो ऐसा आहार न लें जो पचाने में सख्‍त हो या जिससे कब्‍ज की समस्‍या बढ़ जाए. यानी सफर करते समय हल्‍का आहार लें. फल और तरल पदार्थ खाना ज्‍यादा अच्‍छा है.अगर आपको पेट संबंधी दिक्‍कतें रहती हैं, तो यात्रा से पहले जंक फूड न खाएं. यात्रा से पहले भारी और ऑयली खाने से आपको उल्टी आ सकती है.

अगर आपको सफर के दौरान पेट की समस्याएं होती हैं तो आप कहीं जाने से पहले आधा गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर सिरका मिला पी सकते हैं. ध्‍यान रखें इसे खाने से पहले पीना है. इसे पीने से आपको आराम मिलेगा. दरअसल, यह पाचन को बेहतर बनाता है और पेट फूलना जैसी समस्‍याएं पहीं होतीं. हालांकि यह तभी पिएं जब यह आपको सूट करता हो.

Post a Comment

0 Comments