फेमस कार कंपनी हुंडई के एक शोरूम की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। वजह है यहां एक कुत्ते को शोरूम ने गोद लिया है। ना केवल इस कुत्ते को आशियाना मिला है बल्कि इसे यहां नौकरी भी मिली है.ये कारनामा किया है ब्राजील के एक हुंडई शोरूम ने। यहां शोरूम में एक स्ट्रीट डॉग को सेल्समैन का काम दिया गया है। इसका नाम है टक्सन प्राइम।

यह कुत्ता पहले हुंडई शोरूम के बाहर घूमता था। धीरे-धीरे ये शोरूम के कर्मचारियों से काफी घुलमिल गया। उसके व्यवहार को देखते हुए शोरूम ने उसे अपने साथ जोड़ लिया है। बकायदा उसका आईडी कार्ड बना है। हुंडई ब्राजील ने उसकी फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा है, हुंडई प्राइम डीलरशिप में सेल्स डॉग टक्सन प्राइम से मिलिए। नए सदस्य की उम्र 1 साल है। हुंडई परिवार इसका स्वागत करता है।
शोरूम में होने वाली मीटिंग में भी हिस्सा लेता है, जब वह कुछ अच्छा काम करता है तो शोरूम के अधिकारी उसकी पीछ थपथपा कर उसको शाबाशी देते हैं। टक्सन की यह दिल छू लेने वाली कहानी अब सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो गई है। कई लोगों ने उसको लेकर पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इन्हीं में से एक अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी हैं जिन्होंने अपने फेसबुक पर टक्सन की कहानी साझा की है।

0 Comments