
हाल ही में पैरेंट्स बनने वाले टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच ने अपने नन्हे बेटे का नामकरण कर लिया है। फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हर गतिविधि की जानकारी देने वाले पंड्या ने बेटे का नाम भी इंस्टाग्राम के माध्यम से ही बताया।
दरअसल हार्दिक पंड्या के बेटे के लिए एक कार डीलर कंपनी मर्सेडीज-एएमजी (Mercedes-AMG) ने इस कार के मॉडल वाला कार का खिलौना गिफ्ट में भेजा है। हार्दिक ने इस गिफ्ट के लिए कंपनी को थैंक्यू कहा तो उन्होंने यहां अपने बेटे का नाम भी लिखा।

हार्दिक ने इस गिफ्ट के साथ अपनी एक तस्वीर क्लिक करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंपनी को थैंक्यू वाली यह फोटो पोस्ट की। हार्दिक ने लिखा, ‘अगस्त्या की पहली एएमजी के लिए थैंक्यू एमएमजी बैंगलोर’ यानी हार्दिक और नताशा ने अपने बेटे का नाम अगस्त्या रखा है।

बात अगर हार्दिक पांड्या के निजी जिंदगी की हो, स्टार ऑलराउंडर ने 2020 की शुरूआत में नताशा स्टानकोविच से सगाई की घोषणा की थी। कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच नताशा स्टानकोविच ने गर्भवती होने की जानकारी दी। पिछले महीने हार्दिक और नताशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। नताशा ने बेटे को जन्म दिया। हार्दिक पांड्या बड़े अच्छी तरह पिता की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और इसकी जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये देते रहते हैं।
0 Comments