रक्षाबंधन पूजा की थाली ऐसे सजाएं, राखी बांधते समय पढ़ें मंत्र

रक्षाबंधन पूजा की थाली ऐसे सजाएं, राखी बांधते समय पढ़ें मंत्र

भाई-बहन के स्नेह कब त्योहार रक्षाबंधन इस बार 3 अगस्त, सोमवार को है. हर भाई बहन के लिए यह त्योहार काफी स्पेशल होता है. बहन इस दिन भाई की कलाई पर रेशमी राखी बांधती है और तिलक करती है. इसके साथ ही उसकी आरती भी करती है. वहीं भाई उसे आजीवन सुरक्षा का वचन देता है. भाई इस मौके पर बहन को कोई स्पेशल गिफ्ट भी देता है. इस त्योहार में सबसे ख़ास होती है वो थाली हो बहनें रक्षाबंधन के लिए ख़ास तौर पर सजाती हैं. लेकिन कई बार थाली में कुछ जरूरी चीजें छूट भी जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे तैयार करें रक्षाबंधन की स्पेशल थाली...

रक्षाबंधन की स्पेशल थाली...
रक्षाबंधन की थाली में रोली, चावल, राखी, मिठाई , दीपक, थोड़े पुष्प और श्रीफल रखना चाहिए. पुराणों के अनुसार, बिना कलश में रखे जल के पूजा की थाल अधूरी मानी जाती है. दरअसल, सनातन धर्म में ऐसा माना जाता है कि कलश में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है. इसके साथ ही पूजा की थाली में गुड़ और दही भी ले लें.

राखी बांधते समय पढ़ें ये मंत्र:
बहनें भाई को राखी बांधते वक्त पढ़ें ये मंत्र...
येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबल:.
तेन त्वाम प्रति बच्चामि, रक्षे! मा चल, मा चल.

कलश की पूजा के बाद बांधे राखी:
राखी बांधने से पहले आंगन को गोबर से अच्छे से लीपें रोली से स्वास्तिक बनाएं, इसके ऊपर जल से भरा कलश रखें. और इस कलश में आम के पत्तें सजा दें. इसके बाद इसके ऊपर नारियल रखकर पूजा करें. इसके बाद भाई को राखी बांधें.

Post a Comment

0 Comments