आप जानकर हैरान रह जायेंगे, दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से होते हैं गजब के फायदे

आप जानकर हैरान रह जायेंगे, दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से होते हैं गजब के फायदे

दूध एक अपारदर्शी सफेद द्रव है जो मादाओं के दुग्ध ग्रन्थियों द्वारा बनाया जता है। नवजात शिशु तब तक दूध पर निर्भर रहता है जब तक वह अन्य पदार्थों का सेवन करने में अक्षम होता है। साधारणतया दूध में 85 प्रतिशत जल होता है और शेष भाग में ठोस तत्व यानी खनिज व वसा होता है।

गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसके कई फायदे होते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे, जी हाँ, अगर आपको भी स्वस्थ रहना है, तो आप भी शुरू कर दें दूध और शहद पीना, इसमें कई गुण पाएं जाते हैं, जो आपकी सेहत का ख्याल रखते हैं, आइये जान लेते हैं इसके क्या लाभ होते है।

दूध व शहद का कॉम्बिनेशन शरीर को हेल्दी बनाएं रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों, उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द आदि से सुरक्षित रखता है, क्योकि दूध व शहद दोनों में ही कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है, गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से श्वास संबंधी परेशानियों में भी फायदा मिलता है।

दूध और शहद लेने न केवल स्किन ग्लो करने लगती है, बल्कि शरीर को भी आराम मिलता है, प्राचीन समय से ही ग्रीक, रोमन, इजिप्ट, भारत आदि देशों में जवान दिखने के लिए एक एंटीएजिंग प्रापर्टी के रूप में दूध व शहद का सेवन किया जाता रहा है।

शहद, दूध के साथ लेने पर एंटीबैक्टीरियल प्रापर्टी की तरह काम करता है, इससे हानिकारक बैक्टिरिया शरीर पर आक्रमण नहीं कर पाते हैं, व सर्दी, खांसी आदि समस्याएं दूर ही रहती हैं, गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव भी दूर होता है।

प्रतिदिन एक गिलास दूध में दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से डाइजेस्टीव सिस्टम में सुधार होता है, और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

रोजाना एक गिलास दूध में शहद लेने से शरीर को आंतरिक बल मिलता है, जहां दूध में प्रोटीन होता है, वहीं शहद में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, दूध व शहद साथ लेने से शरीर को एनर्जी मिलती है, व मेटाबॉलिज्म क्रिया को बढ़ावा मिलता है

Post a Comment

0 Comments