लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो इन चीजों का रखें ख्याल, वरना होना पड़ेगा शर्मिंदा

लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो इन चीजों का रखें ख्याल, वरना होना पड़ेगा शर्मिंदा

आजकल कपल्स का डेट पर जाना आम बात हो गया है। डेट को आमतौर पर दो लोगों और दो दिलों का मेल माना जाता है। ऐसे में पार्टनर को इंप्रेस और डेट को परफेक्ट बनाने के लिए हर कोई नए-नए प्लान्स बनाते हैं, लेकिन कई बार ये प्लान्स भी फेल हो जाते हैं जिससे रिश्ते जुड़ने से पहले ही टूट जाते है ।

लड़की के साथ डेट पर जाने के टिप्स:

# अपनी डेट को परफेक्ट बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के बारे में कुछ खास बातों का मालूम होना जरूरी है, जैसे उसे क्या पसंद है, क्या नापसंद है, किस चीज से वह सबसे अधिक खुश होती है, उसकी आदतें, तो आप उसके लिए पहले से तैयार होकर जाएं।

लड़की के साथ डेट पर जा रहे हैं तो इन चीजों का रखें ख्याल, वरना होना पड़ेगा शर्मिंदा

# डेटिंग के लिए ऐसी जगह होनी चाहिए जहां आपका साथी आपके साथ सहज महसूस करें। यानी बहुत ज्यादा यह ध्यान रहे की जगह भीड़-भाड़ या फिर शोर-शराबे वाली जगह भी नहीं हो और एकदम एकांत भी नहीं हो।

# रोमांटिक डेट के समय अपने पार्टनर को अपनी बात कहने का मौका दें और उसका जवाब भी उसी सहजता से दें बातचीत के दौरान ये ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर से इस तरह बात करें कि किसी तीसरे को कुछ सुनाई न दें।

Post a Comment

0 Comments