आपके घर में आर्थिक तंगी के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं ये चीजें

आपके घर में आर्थिक तंगी के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं ये चीजें

आज हम आपको वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से भी घर में धन की परेशानी आती हैं। तो इन वस्‍तुओं को अगर आप भी अपने घर में से हटा दें तो आपके घर में धन की परेशानी खत्‍म होने के साथ ही कलह भी दूर हो जाएगी।

जिम्मेदार हो सकती हैं ये चीजें:

घर के दरवाजे खोलते या बंद करते समय अगर आवाज करें तो यह अच्‍छा नहीं माना जाता है। इससे आपके घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं। दरवाजे अगर टूटे हों तो उनकी मरम्‍मत करवा लेनी चाहिए।

यदि आपके घर की दीवारों में दरा‍र पड़ जाए तो कहते हैं कि आपके रिश्‍तों में भी दरार पड़ने लगती है। आपके घर में किसी दीवार पर दरार पड़ गई है तो बेहतर होगा कि उसकी मरम्‍मत करवा लें।

घर की उत्‍तर दिशा को देवस्‍थान और कुबेर देवता का वास माना जाता है। इस दिशा को कभी भी गंदा न रखें। घर की उत्‍तर दिशा में रोजाना पूजा करके गुग्‍गल और धूप का धुंआ करें।

घर में पानी की बर्बादी को माता लक्ष्‍मी बिल्‍कुल भी पसंद नहीं करतीं। पानी न हो तो हममें से कोई भी जीवित नहीं रहेगा। इस‍लिए सभी को जीवन देने वाले जल की बर्बादी धन की देवी मां लक्ष्‍मी को अस्‍वीकार्य है।

घर के मंदिर में पूजापाठ में भगवान को रोजाना फूल चढ़ाए जाते हैं। मगर कुछ घरों में ऐसा देखने को मिलता है कि लोग पुराने फूल हटाकर वहीं रख देते हैं, उन्‍हें हटाते नहीं हैं। पुराने फूल मां लक्ष्‍मी को पसंद नहीं होते है।

Post a Comment

0 Comments