सड़क पर चलते दिखाई दिए दो शेर, सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं लोग

सड़क पर चलते  दिखाई दिए दो शेर, सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं लोग

हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दो शेरों को गाड़ी के साथ चलते हुए देखा जा सकता है। राजनेता और उद्योगपति परमिल नाथवानी  ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दो शेरों को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहें। ये वीडियो गुजरात के गिर फॉरेस्ट का है।

वीडियो में दो शेरों को गाड़ी के साथ-साथ चलते हुए देखा जा सकता है, जिसमें दोनों शेर बड़ी मस्ती के साथ चल रहे हैं। कभी एक जगह बैठते हैं। दोनों शेर जंगल से निकलते हुए सड़क पर आ गए और साथ-साथ चलने लगे और तभी कार के अंदर बैठे व्यक्ति ने ये वीडियो बनाया। दोनों शेर बड़ी ही मस्ती में चले जा रहे थे, न ही दोनों किसी को देखकर गुस्सा किया और न ही गुस्से में गाड़ी पर हमला किया। 

परमिल नाथवानी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गिर के जंगलों में दो पूरी तरह से विकसित शेरों को एक साथ चलते देखने का मजा ही अलग है।  बारिश की वजह से जमीन हरी-भरी हो गई है। जो शेरों के टहलने के लिए सही स्थान है। पीछे का म्यूज़िक भी सुनिए।'

परमिल नाथवानी ने 4 अगस्त को ये वीडियो शेयर किया जिसको अब तक 2 हज़ार से ज़्यादा लोग देख चुके हैं और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।  कई लोग इस पर ट्वीट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं।  

Post a Comment

0 Comments