
सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अजीबोगरीब दिखने वाले जानवर को देखकर हर कोई हैरान है। यह दुर्लभ जानवर नीलगिरी की पहाडिय़ों और पश्चिमी घाट के हिस्सों में रहता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रमन ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, यह एक ब्लैक पैंथर नहीं है जो आपको उत्तेजित करे, यह नीलगिरि मार्टन है। यह दक्षिण भारत में उपलब्ध एकमात्र मार्टेन प्रजाति है। उन्होंने कहा कि नीलगिरी के शावक आमतौर पर छोटे पक्षियों और बहुत छोटे जानवरों को खाते हैं।

पहली नजर में आपको लगेगा कि यह ब्लैक पैंथर है, लेकिन यह ब्लैक पैंथर नहीं है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। यूजर्स का कहना है इस तरह का जानवर उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।
0 Comments