कुलगाम में आतंकवादियों ने BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या की

कुलगाम में आतंकवादियों ने BJP नेता और सरपंच सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या की

जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब कुलगाम जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरपंच सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आतंकवादियों ने सज्जाद पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में वह घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। गत जुलाई महीने में आतंकवादियों ने बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या कर दी।

कुलगाम से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि कुलगाम भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष और वेस्सु के सरपंच सज्जाद अहमद खांडे आज सुबह ही वेस्सु स्थित कश्मीरी पंडित ट्रांजिट कालोनी से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में नौकरी प्राप्त करने वाले विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए वादी में कई जगह ट्रांजिट आवासीय कालोनियां बनायी गई हैं। वेस्सु में भी ऐसी ही एक कालोनी है।

कश्मीर घाटी में 48 घंटे के अंदर सरपंच पर हमले का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4 अगस्त की शाम को कुलगाम जिले के मीरबाजार के अखरान इलाके में पंच पीर आरिफ अहमद शाह पर आतंकियों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद श्रीनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments