
सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया. रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले, सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह की शिकायत पर पटना में एफआईआर दर्ज की गई थी. बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीआइ ने दर्ज मामले में रिया चक्रवर्ती, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी एवं अन्य को आरोपी बनाया है। सीबीआइ ने यह केस बिहार पुलिस की एफआइआर को संज्ञान में लेते हुए दर्ज किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि मामले में सच सामने आना चाहिए। गौर करने वाली बात यह भी है कि सुशांत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर चुके प्रवर्तन निदेशालय ने भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को समन भेजकर शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा से भी पूछताछ कर चुकी है।
0 Comments