बरसात में इन 5 वायरल इंफेक्शन का बढ़ जाता है खतरा, ऐसे करें बचाव

बरसात एक सुखी जीवन देती है तो साथ में बीमारियां और इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ा है। बरसात के मौसम में खाने-पीने के सामान को ठीक से नहीं रखा जाए तो उसमें जीवाणु या विषाणु पैदा हो जाते हैं। ये जीवाणु या विषाणु बैक्टीरिया का कारण बनते हैं। जिससे डायरिया होने का खतरा रहता है। इस इंफेक्शन से बचाव का तरीका घर का पका हुआ खाना है।

वायरल इंफेक्शन का बढ़ जाता है खतरा:
# हैजा: ये पानी से पैदा होनेवाला इंफेक्शन है और मॉनसून के दौरान आम तौर से होता है। इससे बचने का सबसे बेहतर उपाय शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने के लिए हाइड्रेटेड रहना है।

बरसात में इन 5 वायरल इंफेक्शन का बढ़ जाता है खतरा, ऐसे करें बचाव

# सर्दी और फ्लू: इस वायरल बीमारी से संक्रमित लोगों से दूर रहकर खुद को बचाया जा सकता है। अगर परिवार के किसी सदस्य को ये इंफेक्शन हो जाता है तो पीड़ित सदस्य को अलग तौलिया और बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।

# टाइफाइड: टाइफाइड बुखार सैल्मोनेला टाइफी की वजह से होनेवाली एक बैक्टीरियल बीमारी है। बीमारी से ग्रसित शख्स की त्वचा और जिगर प्रभावित होते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि साफ पानी पिया जाए।

बरसात में इन 5 वायरल इंफेक्शन का बढ़ जाता है खतरा, ऐसे करें बचाव

# डेंगू: बारिश का जमा पानी मच्छरों को पनपने का अनुकूल अवसर मुहैया कराता है। इसलिए बेहतर है अपने घर के आसपास पानी को जमा न होने दें। आस्तीन वाले कपड़े पहनकर खुद को मच्छरों के काटने से बचा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments