ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी बाइक, इनकी कीमत और स्पीड जानकर दंग रह जाएंगे आप

जयपुर। भारत में मोटरसाइकिलों का बाजार बहुत बड़ाहै। यहां हर सेगमेंट की बाइक्स की डिमांड है। बीएमडब्ल्यू ने हाल ही में अपनी दो बाइक्स को भारत में लॉन्च किया है जिनकी कीमत 16.85 लाख से लेकर 21.95 लाख रूपये के बीच रखा गया है। ये कीमत भारतीय बाजार के हिसाब से काफी ज्यादा है लेकिन कुछ ऐसी भी बाइक्स है जिनकी कीमत इनसे कई गुणा ज्यादा है। ऐसे में आज हम आपको देश की कुछ महंगी बाइक्स के बारे में बताने जा रहे है।



इस समय भारत में हार्ले-डेविडसन अपनी लग्जरी क्रूजर बाइक सीवीओ को बेच रही है। इस बाइक का लुक और डीजाइन काफी अलग है। इस मोटरसाइकिल में 1923 सीसी का दमदार इंजन दिया गया है। इस बाइक की भारत में 50 से 51 लाख रूपये कीमत है।



पॉपुलर मोटरसाइकिल मेकर कंपनी डुकाटी पेनिगेल 1299 एफई बाइक महंगे बाइक्स के रूप में जानी जाती है। इस शानदार मोटरसाइकिल की कीमत 51.58 लाख रूपये है। यह धांसू बाइक बाजार में काफी पसंद किया जाता है।

डुकाटी इंडिया द्वारा भारत में शानदार सुपरस्पोर्ट्स बाइक पेनिगेल वी4 आर बाइक को बेचा जा रहा है। यह बाइक भारत में 998 सीसी के पावरफुल इंजन के साथ आता है। यह इंजन बाइक को शानदार 221 एचपी का पावर और 111 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

कावासाकी की दमदार बाइक निंजा एच2आर बाइक भारत में बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी बाइक है। इसमें 998 सीसी का पावरफुल सुपरचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 326 एचपी का पावर और 165 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस शानदार बाइक की कीमत 72 लाख रुपये है।

ये हैं भारत की 5 सबसे महंगी बाइक, इनकी कीमत और स्पीड जानकर दंग रह जाएंगे आप

Post a Comment

0 Comments