
महान बास्केटबॉल खिलाड़ी और अमेरिका की ड्रीम टीम का हिस्सा रहे माइकल जॉर्डन के स्नीकर्स (मैच में पहने जाने वाले जूते) छह लाख 15 हजार डॉलर की रिकॉर्ड कीमत में नीलाम हुए। क्रिस्टी ऑक्शन के मुताबिक, इन खास जूतों ने करीब चार करोड़ 60 लाख जुटाए। कंपनी का कहना है कि कुछ महीने पहले इस बास्केटबॉल स्टार के जूते रिकॉर्ड कीमत पर बिके थे। इस बार फिर से नीलामी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
आयोजकों का कहना है कि स्नीकर्स एयर जॉर्डन-1 टीम के हैं, जो एनबीए स्टार ने 1985 के एक प्रदर्शनी मैच में पहने थे। यह मैच इटली में खेला गया था। इस मैच में जॉर्डन ने गेंद को इतनी जोर से पटका था कि बैकबोर्ड का कांच टूट गया था। एयर जॉर्डन-1 टीम की सेल्स प्रमुख कैटलिन डोनोवन ने कहा कि ये असली जूते हैं और ये जूते पहनकर उन्होंने कुल 30 अंक हासिल किये थे। लाल और काले रंग के ये जूते शिकागो बुल्स की उनकी टीम के ही हैं।
जॉर्डन ने अपने 14 साल के करियर के दौरान, जितने भी जूते पहने थे, उन सभी 9 जोड़ी जूतों की नीलामी हो चुकी है। गौरतलब है कि ये सारी नीलामी क्रिस्टी द्वारा की गई है।
0 Comments