
कभी भी काम आ सकते हैं काली मिर्च की, जानिए काली मिर्च के अनेको फायदे-एक छोटी-सी काली मिर्च न जाने कितने फायदे करती है, जानकर वाकई में हैरानी होती है। काली मिर्च के फायदे की बात करें तो अगर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर को बहुत लाभ पहुंचा सकती है।
स्टाइलक्रेज का यह लेख खास काली मिर्च के विषय पर है। इस लेख में हम काली मिर्च के फायदे, काली मिर्च के उपयोग व काली मिर्च के औषधीय गुण आदि के बारे में विस्तार से जानेंगे। सबसे पहले जानेंगे कि आखिर काली मिर्च होती क्या है। काली मिर्च स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों सकारात्मक असर दिखाती है।
कई लोग काली मिर्च के टोटके अपनाते हैं, जो धन प्राप्ति या फिर शनि के प्रकोप से बचने में कारगर माने गए हैं। काली मिर्च के टोटके वैज्ञानिक रूप से सही हैं या नहीं हम इसकी पुष्टि नहीं करते। पहले हम स्वास्थ्य के लिए काली मिर्च के फायदे बताएंगे :
1. लो ब्लडप्रेसर बहुत उपयोगी है काली मिर्च। यदि किसी को लो ब्लडप्रेसर की समस्या है तो काली मिर्च के पांच दाने 15 किसमिस के साथ दिन में दो-तीन बार खाने से ब्लड प्रेसर नॉर्मल होता है। काली मिर्च अपने अनोखे औषधीय गुणों के कारण हमेशा से वैद हकीमों की फेवरेट रही है। इसमें विटामिन ए, ई, के, सी और विटामिन बी6, थायमीन, नियासिन, सोडियम, पोटेशियम आदि होता है।
2. मस्तिष्क के लिए
काली मिर्च मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी फायेदमंद है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो सेरोटोनिन (दिमाग को शांत रखने वाला केमिकल) को तोड़ने वाले एंजाइम को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, यह याद्दाश्त बढ़ाने में भी मदद करती है ।
3. धूम्रपान छोड़ने में मदद करे
स्टडी में यह बात सामने आई है कि काली मिर्च धूम्रपान छोड़ने में मदद कर सकती है। इस वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, अगर काली मिर्च की भांप ली जाए, तो धूम्रपान की तलब को धीरे-धीरे नियंत्रित किया जा सकता है ।
4. स्टेमिना बढ़ाए गुनगुने पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करने से शरीरिक क्षमता बढ़ती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी नियंत्रित होती है। यह शरीर के अंदर की एसिडिटी की समस्या को भी खत्म करता है।
5. झुर्रियां
काली मिर्च समय से पहले चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां रोकने में मदद करती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो झुर्रियां पैदा करते हैं। आप काली मिर्च पाउडर में शहद या हल्दी और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। आप इस मास्क को दिन में दो बार अपने चेहरे पर लगाएं।
6. बालों में जान लाए
काली मिर्च आपके मुरझाए बालों में जान लाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण, विटामिन-ए व कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
7. पाचन
काली मिर्च पाचन रस और एंजाइम को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन शक्ति में सुधार आता है। जब आप खाने के साथ काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो इसका असर पाचन शक्ति पर ज्यादा पड़ता है। एक रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि काली मिर्च पेनक्रिएटिक एंजाइम पर सकारात्मक असर डालती है, जिससे पूरी पाचन प्रक्रिया बेहतर तरीके से काम करती है ।
8. सर्दी-खांसी
सर्दी-खांसी के लिए काली मिर्च का सेवन प्राचीन समय से किया जा रहा है। इसमें एंटीबैक्टीरिल गुण होते हैं, जो आपको सर्दी-खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप शहद में थोड़ी-सी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर सेवन करते हैं, तो आपको सर्दी-खांसी से राहत मिल सकती है।
9. इंफेक्शन
काली मिर्च में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो आपको इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। एक दक्षिण अफ्रीकी अध्ययन के अनुसार, काली मिर्च में मौजूद लार्विसाइडल प्रभाव मच्छरों से होने वाले संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद करता है ।
10. कैंसर
कालीमिर्च में विटामिन सी, विटामिन ए, फ्लैवोनॉयड्स और एंटी -ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि कैंसर से बचाव करते हैं।अध्ययनों से पता चला है कि काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन कई तरह के कैंसर से बचाने में मदद करता है। पिपेरिन आपकी आंतों में सेलेनियम, करक्यूमिन, बीटा-कैरोटीन और बी विटामिन जैसे कई पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाता है। ये ऐसे पोषक तत्व हैं, जो आंत के स्वास्थ्य और कैंसर की रोकथाम के लिए जरूरी हैं ।
11. मुंह के लिए
काली मिर्च का सेवन आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद पिपेरिन के एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में संक्रमण से बचाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाते हैं। अगर आपको मसूड़ों में सूजन है, तो काली मिर्च के पाउडर में थोड़ा-सा नमक व पानी मिलाएं और इस पेस्ट से धीरे-धीरे मसूड़ों की मालिश करें। इसके अलावा, अगर आपको दांतों में दर्द है, तो लौंग के तेल में काली मिर्च पाउडर मिलाकर दांतों की मालिश करने से राहत मिलेगी।
12. वजन कम करे
काली मिर्च वजन कम करने में भी मदद करती है। काली मिर्च में फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो फैट सेल को तोड़ने का काम करते हैं। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करते हैं।
13. गैस
काली मिर्च में कार्मिनेटिव गुण होते हैं, जो गैस की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। यह पेट फूलना और पेट के दर्द में भी कारगर होती है। गैस जैसी समस्या होने पर आप अपने खाने में काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।कटे नींबू पर काला नमक और काली मिर्च का पाउडर लगाकर इसका रस चूसें। यह आपकी अपच व गैस की समस्या को पल भर में दूर कर देगी।
14. भूख बढ़ाए
कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि काली मिर्च की गंध भर ही भूख को बढ़ाने का काम करती है। जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या है, उनके लिए काली मिर्च बेहद फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप आधा चम्मच काली मिर्च और गुड़ का पाउडर मिलाएं और इस्तेमाल करें।
15. तनाव और डिप्रेशन
काली मिर्च तनाव और डिप्रेशन में भी फायदेमंद साबित हो सकती है। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो सेरोटोनिन (दिमाग को शांत रखने वाला केमिकल) के उत्पादन को बढ़ावा देता है। सेरोटोनिन तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, यह मस्तिष्क में बीटा-एंडोर्फिन को भी बढ़ाता है, जो प्राकृतिक दर्द निवारक और मूड ठीक करने का काम करता है ।
16. डायबिटीज और ब्लड शुगर
काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद कर सकता है। काली मिर्च हाइपरग्लेसेमिया को भी नियंत्रित करती है, जिससे मधुमेह के उपचार में सहायता मिलती है।
17. जोड़ों का दर्द
काली मिर्च खाने के फायदे आपको जोड़ों के दर्द में भी हो सकते हैं। अगर आपको जोड़ों का दर्द या अर्थराइटिस जैसी समस्या है, तो काली मिर्च का सेवन आपके लिए फायेदमंद साबित हो सकता है। काली मिर्च में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं ।
18. एंटीऑक्सीडेंट
काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं । एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में पैदा होने वाले फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
19. कब्ज दूर करेकब्ज के रोगियों के लिए पानी के साथ काली मिर्च का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक कप पानी में नींबू का रस और काली मिर्च का चूर्ण और नमक डालकर पीने से गैस व कब्ज की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाती है।
20. डिहाइड्रेशन अगर आपको डिहाइड्रेशन की समस्या है तो काली मिर्च का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। इससे थकान का अनुभव भी नहीं होता है। इसके साथ ही स्किन में भी रूखापन नहीं आता।
21. बवासीर में बवासीर में भी काली मिर्च का सेवन लाभकारी बताया गया है। इसके लिए 20 ग्राम काली मिर्च, 10 ग्राम जीरा और 15 ग्राम मिश्री को पीसकर एक मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को रोजाना सुबह शाम खाने से बवासीर ठीक होती है।
22. गले में दर्द या खरास गले में दर्द या खरास है तो भी काली मिर्च का उपयोग लाभ पहुंचाएगा। इसके लिए एक गिलास पानी में 10 काली मिर्च डालकर उबालें। इसके बाद इसे छान लें और पानी के हल्के गुनगुने होने पर गरारे करें। ऐसा दिन में कम से कम दो बार करें। आप देखेंगे कि गले के दर्द में आपको आराम मिलता है।
0 Comments