अनचाहे बालों से तुरंत पाएं छुटकारा इन 2 आसान तरीकों से

अनचाहे बालों से तुरंत पाएं छुटकारा इन 2 आसान तरीकों से

सुंदर सलोने चेहरे और शरीर के लिए अनचाहे बाल शा‍रीरिक सुदंरता के लिए अभिशाप बन जाते हैं। लोग इन बालों को जड़ से हटाने के भरसक प्रयास करते हैं, लेकिन ये बाल दोबारा आ जाते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। अनचाहे बाल किसी शारीरिक कमी के कारण नहीं बल्कि हार्मोंस में हुए असंतुलन के कारण आते हैं। लेकिन इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं। अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आपको ऐसे उपाय अपनाने चाहिए जिससे आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान न पहुंचे और आपका सौंदर्य आकर्षण भी बरकरार रहें। आइए जानें कैसे आप अनचाहे बालों से मुक्त हो सकते हैं।

1 पपीते का प्रयोग चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए

पपीता अनेक रोगो का इलाज है। इसका उपयोग करने से चेहरे के अनचाहे बालो को भो समाप्त किया जा सकता है। चेहरे के अनचाहे बालो को हटाने के लिए कच्चे पपीते को काटकर पीस ले। पिसे हुए पपीते में से 2 चम्मच पपीते का पेस्ट निकाल ले। इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी मिला दे। अब इस पेस्ट से 15 मिनट तक चेहरे की मसाज करे। 15 मिनट बाद चेहरे को धो दे। हप्ते में दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते है। अनचाहे बाल खत्म होने लगेंगे।

2 ओटमील और केला

इसके लिए दो चम्मच ओटमील और एक कच्चा केला को साथ लेकर ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट को बालों वाली जगह पर लगाएं। 15 मिनट तक मसाज करें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। फेसियल हेयर रिमूव करने के अलावा यह पैक आपकी स्किन को ग्लो देने में भी मदद करता है।

Post a Comment

0 Comments