
1. मेष राशि :-
पिता के सहयोग से कार्य सफल होंगे। आज किया गया श्रम सार्थक होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है। अपने राज दूसरे को बताने से बचें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
2. वृषभ राशि :-
सामाजिक जीवन में लोकप्रियता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से संबंध प्रगाड़ होंगे। बुजुर्गो की भावनाओं का सम्मान करें। आय बढ़ेगी। लेकिन, आपमें से कुछ अपनों की राजनीति का शिकार हो सकते हैं।
3. मिथुन राशि :-
नौकरी में तरक्की की संभावनाएं बनी रहेंगी। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें। यात्रा की सम्भावनाओं के बीच पारिवारिक कार्यक्रमों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
4. कर्क राशि :-
परिवारिक उलझे मामले सुलझने के आसार के बीच रुका धन मिलने की संभावना हैं। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, और सामूहिक कार्यों में सबकी सलाह लें। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी।
5. सिंह राशि :-
ऑफिस में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। सोच-समझकर उधार दें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। विरोधियों को उन्हीं की चालों में फंसा देंगे।
6. कन्या राशि :-
अपने व्यवहार से अधिकारियो का दिल जीत लेंगे, व्यापारिक योजनाओ पर खर्च होगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी। लेकिन,तनाव होने से निर्णय नहीं ले पाएंगें।
7. तुला राशि :-
साझेदारी में टकराव टालने की कोशिश सफल रहेगी, बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय हैं। कारोबारी विस्तार का मन बनेगा, लेकिन आपके अपने आप की निंदा करने से पीछे नहीं हट रहे है।
8. वृश्चिक राशि :-
राजकीय मामले पक्ष में हल होने की संभावनाओं के बावजूद आप की मनमानी और लापरवाही के कारण अच्छी योजना हाथ से निकल सकती हैं। मधुर व्यवहार से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा।
9. धनु राशि :-
बेरोजगारों को नौकरी मिलने के साथ ही व्यवसायिक अटके काम पूरें होंगे। धन आगमन की संभावनाओं के बीच भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ सकता है।
10. मकर राशि :-
मेहनत से काम करे सफलता मिलेगी। साथ ही आप अपने वाक्चातुर्य और कार्यकुशलता से खास पहचान बना लेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बनेगा। किसी जरूरी काम के रुकने से तनाव हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी।
11. कुम्भ राशि :-
दिन की शुरुआत मंगलमय होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थानान्तरण व विभागीय परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
12. मीन राशि :-
मेहनत के बल पर मुश्किल काम भी आसानी से कर लेंगे। दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं, जबकि व्यापारिक विस्तार की योजना बनेगी।
0 Comments