धोनी का जहां गिरा था 2011 वर्ल्ड कप का विजयी छक्‍का, हमेशा के लिए उनके नाम होगी वो सीट!

धोनी का जहां गिरा था 2011 वर्ल्ड कप का विजयी छक्‍का, हमेशा के लिए उनके नाम होगी वो सीट!

भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे फेमस शॉट 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी का लॉन्ग ऑन के ऊपर लगाया गया वर्ल्ड कप विजयी छक्का है. इस शॉट ने भारत का सालों का इंतजार ख़त्मर कर दिया था. अब जिस सीट पर गेंद गिरी थी वानखेड़े स्टेडियम में वह सीट पूरी तरह से धोनी के नाम हो सकती है. मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) को मिले प्रस्ताव के अनुसार उस सीट को धोनी के नाम पर रखने का प्रस्ताव है.

39 साल के माही ने 16 साल के अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर को शनिवार को अलविदा कह दिया, जिसके बाद वानखेड़े स्टे डियम की एक सीट उनके नाम करने पर विचार किया जा रहा है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन अपेक्स काउंसिल सदस्यअ अजिंक्यए नाइक ने धोनी के संन्यास के दो दिन बाद सोमवार को एमसीए को एक पत्र लिखकर इसका प्रस्ता‍व रखा.

उन्होंने लिखा कि भारतीय क्रिकेट में एमएस धोनी के योगदान के लिए उनके आभार के रूप में एमसीए स्टैंड की एक सीट स्थारयी रूप से उनके नाम की जा सकती है, जहां पर 2011 में विश्व कप का विजयी छक्का गिरा था. उन्होंकने लिखा कि हम यह पता लगा सकते हैं कि कहां पर गेंद गिरी थी.

इस अनुरोध में कह गया है, “हम इस सीट को इस तरह पेंट कर सकते हैं ताकि धोनी का भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम के साथ संबंध दिखा सकें.”

यह भी सुझाव दिया गया है कि जल्द ही बनने वाले एमसीए के क्रिकेट म्यूजियम में वर्ल्ड कप बॉल को रखा जाएगा. इस खत में लिखा गया है, “यह भी अच्छा होगा अगर हम यह पता लगा सकें कि वह वर्ल्ड कप बॉल कहां है. यह बनने वाले क्रिकेट म्यूजियम में आकर्षण का केंद्र हो सकती है. यह भी महान महेंद्र सिंह धोनी को सम्मान देने का एक छोटा सा सुझाव है.”

हालांकि भारत में ऐसा पहली बार है जब किसी खिलाड़ी के नाम पर पूरे स्टैंड की बजाय एक ख़ास सीट करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. हालांकि दुनिया में कई बार ऐसा हुआ है. 1993 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के ग्रेट साउर्दर्न स्टैंड में एक सीट को पीले रंग में पेंट किया गया था, क्योंकि विक्टोरियो की तरफ से न्यूस साउथ वेल्स ए के खिलाफ सिमोन ओ डोनेल का 122 मीटर छक्का यही पर गिरा था.

2013 में इतिहाद स्टेडियम में एक सीट को बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगड्स के ब्रैड हॉग के सम्मान के लिए लाल रंग में पेंट किया गया था. जहां पर संन्यास से पहले उन्होंने अपने आखिरी मैच में 96 मीटर का छक्कां जड़ा था.

Post a Comment

0 Comments