आर्थिक राशिफल 20 अगस्‍त 2020 : देखें, पैसों और कर‍ियर के मामले में क‍ितना साथ देगा गुरुवार?

आर्थिक राशिफल 20 अगस्‍त 2020 : देखें, पैसों और कर‍ियर के मामले में क‍ितना साथ देगा गुरुवार?

सूर्य मंगल बृहस्पति और शनि काल पुरुष कुंडली के स्वयं के भाव से गोचर कर रहे हैं इनका आर्थिक रूप से लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते हैं

मेष राशि के जातकों के क्रिएटिव आइडिया कार्यक्षेत्र में मदद करेंगे। अपने काम को पूरा करने के लिए छोटी यात्रा करने का योग बनता है। परंतु अगर जाना संभव ना हो तो मोबाइल पर बातचीत के द्वारा अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है।

वृषभ:
वृष राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए बहुत ही अच्छा समय है। कुटुंबी जनों के सहयोग से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। धन के निवेश से जुड़े हुए फैसले लाभदायक रहेंगे। छोटे भाई-बहनों पर धन खर्च का योग भी बनता है। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करना जरूरी है।

मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों की निर्णय शक्ति प्रखर होगी। बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलेगा। लीक से हटकर कुछ काम करने का प्रयास करेंगे और सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अर्जित धन को भविष्य के लिए सुरक्षित करने में कामयाब रहेंगे। सुख प्राप्ति के साधनों पर धन खर्च होगा।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों के जातक जो प्रॉपर्टी ऑटोमोबाइल क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट के लिए सोच रहे हैं उनके लिए लाभदायक दिन है। अच्छा सौदा आपको मिल सकता है। कामकाज के लिए ऊर्जा शक्ति उत्तम रहेगी। उच्च अधिकारी आपके सपोर्ट में रहेंगे। अच्छे धन लाभ की संभावना है।

सिंह:
सिंह राशि के इन्‍फार्मेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए जातकों के लिए अच्छा दिन है। उनके काम को सराहना मिलेगी। आपकी एडमिनिस्ट्रेटिव क्षमता निखर कर सामने आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भाग्यशाली दिन है। प्रयास करते रहे खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों की कलात्मक क्षमता प्रजेंटेशन को प्रभावशाली बनाने में मदद करेगी। बातचीत कौशल का भी लाभ मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं है। खर्चों की अधिकता रहेगी और उसे नियंत्रित करने का प्रयास भी असफल रहेगा।

तुला:
तुला राशि के जातक अपने मैनेजमेंट कौशल के बल पर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। सभी क्षेत्रों में बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय आपके अनुकूल है। एक से ज्यादा स्रोत से लाभ की संभावना है। निवेश से धन समृद्धि बढ़ेगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में अचानक कोई मुश्किलें आ सकती हैं। वरिष्ठजनों के सहयोग से समस्याओं का समाधान निकल आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। लेकिन धन उधार देते समय सावधानी बरतें।
धनु:
धनु राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक रिश्ते कार्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। कामकाज के लिहाज से भाग्यशाली दिन है। पार्टनर के सहयोग से धन लाभ की भी अच्छी संभावना बनती है। बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होने का योग है।

मकर:
मकर राशि के जातक अपने शत्रु को परास्त करने के लिए कूटनीतिक तरीकों का उपयोग करेंगे। कामकाज के लिए अच्छा दिन है। लाभ की संभावनाएं भी बहुत अच्छी बनती हैं। खर्चों को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। अनावश्यक खर्चों से बचें।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। बौद्धिक क्षमता के सही उपयोग से लाभ होने की संभावना बनती है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। फाइनेंशियल मैटर्स में लाभ की अच्छी संभावना बनती है अपने रखरखाव पर धन खर्च करेंगे।

मीन:
मीन राशि के जातकों को कामकाज से संबंधित निर्णय लेते समय सभी पक्षों पर गौर करना जरूरी है। लापरवाही से परेशानी खड़ी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। परंतु खर्चे उससे भी अधिक होने की वजह से रिश्तेदारों से कुछ पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

Post a Comment

0 Comments