
फैंटेसी लीग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का टाइटल स्पांसर होगा। इस साल लीग का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में होना है। इस सम्बंध में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, बीसीसीआई ने आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसरशिप ड्रीम11 को सौंप दिया है।
वीवो आईपीएल से हुआ बाहर:
बीसीसीआई को जहां टाइटल स्पांसरशिप के लिए वीवो से हर साल 440 करोड़ रुपये मिला करते थे वहीं ड्रीम11 को इसके लिए तकरीबन 250 करोड़ रुपये खर्च करना होगा।
ड्रीम11 बना आईपीएल 2020 का टाइटल स्पांसर:
आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में 19 सितम्बर से 10 नवम्बर तक होना है। बीसीसीआई ने 10 अगस्त को टाइटल स्पांसरशिप के लिए टेंडर मांगे थे। चाइनीज मोबाइल कम्पनी वीवो के हटने के बाद टाइटल स्पांसरशिप की जगह खाली हुई थी। वीवो को चीन के साथ खराब कूटनीतिज्ञ रिश्तों के कारण बीसीसीआई से अलग होना पड़ा था।
0 Comments