बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इन दिनों कोरोना वायरस लॉकडाउन में घर पर ही रहकर अपना काम कर रही हैं। गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड के कई स्टार्स के घर को डिजाइन किया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
वहीं गौरी खान अपने बंगले मन्नत को भी आलीशान बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वहीं जब बात अपने खुद के वर्कप्लेस की हो तो गौरी खान इसे आलीशान बनाने में कैसे चूक सकती हैं। जी हां, शाहरुख खान के घर मन्नत के अंदर गौरी खान का एक बेहद ही आलीशान वर्कप्लेस है। पहली बार उनके इस आलीशान वर्कप्लेस का वीडियो सामने आया है।
शाहरुख खान के घर मन्नत से हाल ही में गौरी खान के वर्कप्लेस का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए गौरी ने वर्कप्लेस की कुछ झलकियां फैन्स के साथ साझा की हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि गौरी पेंटिंग जैसे किसी काम में बिजी दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके इसी रूम की खिड़की से सामने समंदर का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। ये नजारा वाकई दिल लुभाने वाला है।
गौरी खान के शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि टेबल पर बहुत सारे कलर और पेंटिंग ब्रेश फैले हुए हैं। वहीं दो पेंटिंग भी मेज पर रखी नजर आ रही है। गौरी के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वह लगातार इस पर कमेंट कर उनकी पेंटिग्स की तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लए मैं अपने क्वारनटीन टाइम का इस्तेमाल कर रही हूं। रचनात्मकता कई बार इलाज की तरह काम करती है। ये रही थोड़ी सी एब्सट्रैक्ट आर्ट… कैनवास पर फैला एक्रैलिक।’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘गौरी खान डिजाइन्स।’
वहीं गौरी खान ने एक और तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में मेज पर अपनी बनी पेंटिग्स को रखे सामने देखती नजर आ रही हैं।

0 Comments