फेस सीरम स्किन के लिए औषधि समान होती है. यह स्किन के टेक्सचर से लेकर दाग-धब्बों, झाइयों और झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इन दिनों स्किन की समस्याओं से जुड़े कई तरह के सीरम बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं लेकिन लॉकडाउन में आप चाहें तो इसे घर पर ही बना सकती हैं. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है.
अगर आप विटामिन-ई की कैप्सूल से बना सीरम चेहरे पर लगाएंगी तो यह फेस क्रीम से अच्छा रिजल्ट आपको देगा. सीरम को लगाने का सबसे अच्छा समय रात का होता है. रात में फेस सीरम लगाने से सुबह स्किन बेहद सॉफ्ट, ग्लोइंग और फ्रेश नजर आती है. साथ ही रात में स्किन को रिपेयर होने का भी अच्छा समय मिल जाता है. आइए आपको बताते हैं कि फेस सीरम को आप घर पर कैसे बना सकते हैं और इसे किस तरह से चेहरे पर अप्लाई करें.
फेस सीरम बनाने के लिए जरूरी सामग्री
एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
गुलाब जल- 2 बड़े चम्मच
विटामिन ई ऑयल की कैप्सूल- 2
फेस सीरम बनाने का तरीका
एक कांच के कंटेनर में एलोवेरा जेल के साथ गुलाब जल मिलाएं. उन्हें अच्छी तरह से मिलाने के बाद विटामिन ई की कैप्सूल को किसी नुकीली चीज से छेद कर के उसका ऑयल इसमें मिलाएं. जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तब उसमें एक चम्मच बादाम का तेल डालें और अच्छी तरह फिर से मिलाएं ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं.
फेस सीरम को ऐसे लगाएं चेहरे पर
सोने से पहले अपने चेहरे को क्लींजर या फेस वॉश से अच्छी तरह से साफ कर लें क्योंकि साफ चेहरे पर सीरम अच्छी तरह से वर्क करेगा. इसके बाद गर्म पानी में भीगे हुए तौलिए से अपने चेहरे को कुछ देर प्रेस करें. इससे आपकी स्किन के पोर्स खुल जाएंगे. उसके बाद अपने चेहरे पर कुछ बूंदें सीरम की लगाएं और उंगलियों से हल्के हल्के प्रेशर के साथ चेहरे की अपवर्ड डायरेक्शन में मसाज करें. जब सीरम सूख जाए तब समझ जाएं कि वह स्किन में समा चुका है.

0 Comments