
बच्चो को पिज्जा काफी पसंद है लेकिन मार्केट का पिज्जा बच्चो की सेहत के लिए सही नहीं रहता इसलिए आज हम आपको घर पर ही पिज्जा बनाना सिखाते है।

पिज्जा बनाने का सामान।
पिज्जा बेस- 1
टमाटर केचअप- 100 मि.ली
टमाटर- 1 कटा हुआ।

प्याज- 2 कटा हुआ।
चिली फ्लैक्स- 1 टीस्पून
चीज- 100 ग्राम
मशरूम- 4 कटा हुआ
हरी- 1/2 हरी शिमला मिर्च (कटी हुई)
अजवायन- 1 टीस्पून
मोजेरेला- 1/2 कप।
पिज्जा बनाने की विधि :सबसे पहले बाउल मोजरेला चीज को कद्दूकस करके अलग रख ले और फिर पिज्जा बेस पर टोमेटो केचप को अच्छी तरह से लगा ले।
और सारी सब्जियाँ डाल ले फिर पिज्जा बेस के ऊपर मोजरेला चीज फैलाये अब पिज्जा बेस को को बेकिंग ट्रे में रखकर ओवन में 250 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए बेक करे।

अब आपका पिज्जा बनकर तैयार है अब पिज्जा पर अजवाइन और चिली फ्लेक्स डालकर गार्निश करे और सर्व करे।
0 Comments