Rajasthan पर सिब्बल और थरूर की चिंता, बोले- क्या घोड़ों के अस्तबल से निकलने के बाद हम जागेंगे?



मध्य प्रदेश (MP) में सरकार गंवाने के करीब चार महीने के अंदर-अंदर अब राजस्थान (Rajasthan) में भी कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर खतरा मंडराता दिखाई दे रहा है. खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस बात की चिंता जता रहे हैं

क्या घोड़ों के निकलने के बाद हम जगांगे?

दरअसल राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान (Rajasthan Political Crisis) के बीच रविवार को कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने ट्वीट कर जो बात कही, उसे साफ तौर पर पार्टी के लिए एक चेतावनी ही कहा जाएगा. सिब्बल ने अपनी ट्वीट में कहा, “अपनी पार्टी के लिए चिंतित हूं. क्या घोड़ों के अस्तबल से निकलने के बाद ही हम जागेंगे?”

सिब्बल ने अपने ट्वीट में राजस्थान का नाम नहीं लिया लेकिन पार्टी को हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अगाह जरूर किया है. साथ ही उन्होंने पार्टी आलाकमान से मामल पर कोई ठोस कदम उठाने की तरफ भी इशारा किया है.

देश को एक ‘लिबरल’ पार्टी की जरूरत

वहीं दूसरी तरफ पार्टी एक और वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने भी ट्वीट कर कहा, “मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि हमारे देश को एक लिबरल पार्टी की जरूरत है, जो मध्यमार्गी पेशेवरों के नेतृत्व में हो और भारत के बहुलवाद के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हो. आजादी के संस्थापक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए.”

बैठक के लिए कांग्रेस ने जारी की व्हिप

राजस्थान में मुख्यमंत्री गहलोत (Ashok Gehlot) और डिप्टी सीएम पायलट (Sachin Pilot) के बीच की यह लड़ाई इतनी बढ़ गई कि देर रात कांग्रेस ने आज होने वाली विधायक दल की बैठक में सभी विधायकों के शामिल होने के लिए व्हिप भी जारी कर दी है और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे (Avinash Pande) ने साफ तौर पर कहा कि जो भी विधायक इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments