PM नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को अमेरिका में देंगे भाषण, यूएनएससी में जीत के बाद पहला संबोधन

PM Modi highlights of the speech: देश में कोई गरीब ...PM नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को अमेरिका में देंगे भाषण, यूएनएससी में जीत के बाद पहला संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को सुंयुक्त राष्ट्र में अहम भाषण देंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूएन की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क में होने वाले इस कार्यक्रम को पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की जीत के बाद पीएम मोदी का यह पहला भाषण होगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को पिछले साल सितंबर में संबोधित किया था। तब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।

पीएम मोदी ने आखिरी बार यूएन को संबोधित करते हुए उसके विस्तार की बात कही थी। पीएम ने कहा था कि यूएन जैसा संगठन होने के बावजूद कई जी समूह बन गए हैं। भारत भी ऐसे समूहों का हिस्सा है मगर बेहतर होगा कि अलग-अलग समूहों के बजाय एक ही समूह रहे।

Post a Comment

0 Comments