मलाइका अरोड़ा ने चक्रासन करते हुए अपनी Pic की शेयर, क्या आप जानते हैं इस योगासन के फायदे?

मलाइका अरोड़ा ने चक्रासन करते हुए अपनी Pic की शेयर, क्या आप जानते हैं इस योगासन के फायदे?

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा से बेहतर योगासन कोई और एक्ट्रेस नहीं कर सकती है. मलाइका अक्सर ही सोशल मीडिया  पर अपनी योगासन करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से मलाइका हर सोमवार को एक योगासन करते हुए खुद की तस्वीर शेयर करती हैं. मलाइका सोमवार को लोगों को हफ्ते भर के लिए मोटिवेट करने के लिए योगासन करते हुए तस्वीर शेयर करती हैं.

मलाइका ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ''हैलो दोस्तों... मुझे उम्मीद है कि आप सब आज के सूरज को देखकर खुश होंगे. जब सूरज निकलता है तो आपको भी सूरज की तरह शाइन करना चाहिए. इस हफ्ते की पोस्ट चक्रासन पर है. मलाइका ने एक्सप्लेन करते हुए लिखा, सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं. अपने पैरों को मोड़ लें. अपने हाथों को कानों के पास रखें. सांस अंदर की तरफ लें और ऊपर की ओर उठें. इस बात का ध्यान रखें कि आपके सभी हिस्सों पर बराबर वजन पड़े.''

उन्होंने आगे लिखा, ''मुझे उम्मीद है कि आप सभी घर पर रह रहे हैं और मास्क पहन रहे हैं. साथ ही अपना और अपने परिवार का खयाल रख रहे हैं. हम सब इससे जल्द बाहर निकल जाएंगे''.

Post a Comment

0 Comments