OMG: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का हुआ निधन, बॉलीवुड को लगा गहरा सदमा.....!!

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया है इनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है..



कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह निधन हो गया है. सरोज खान 72 वर्ष की थी. सरोज खान का अस्पताल में इलाज चल रहा था।



कुछ दिनों पहले सांस में तकलीफ के कारण सरोज खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सरोज खान की कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।



सरोज खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. सरोज खान ने 2,000 से अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया था. सरोज खान ने बड़े-बड़े सितारों को अपने इशारों पर नचाया हुआ है।



कोरियोग्राफर सरोज खान ने अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित अनेक सितारों को डांस सिखाया था. सरोज खान के निधन से बॉलीवुड जगत को गहरा सदमा लगा है।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड जगत के लिए बुरी खबरें सामने आ रही है. हाल ही में ऋषि कपूर और इरफान खान का भी बीमारी के कारण निधन हुआ था और सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली थी।

Post a Comment

0 Comments