
क्रिकेट प्रेमी हैं और महेंद्र सिंह धौनी के फैन हैं तो 10 जुलाई का दिन आपको याद ही होगा, जब पिछले साल वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ एमएस धौनी आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे थे। ये मुकाबला वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल था, जिसमें भारतीय टीम को करीबी हार का सामना करना पड़ा था और एमएस धौनी के आउट होते ही पूरा स्टेडियम, टीवी और स्मार्टफोन पर मैच देख रहे करोड़ों भारतीय फैंस रो पड़े थे।
दरअसल, इंग्लैंड और वेल्स की सरजमीं पर खेले गए वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल टेबल टॉपर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। न्यूजीलैंड की टीम ने नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, जबकि भारतीय टीम ने लीग दौर में 7 टीमों को हराया था। ऐसे में भारतीय टीम मजबूत मानी जा रही थी। ये मैच 9 जुलाई को शुरू हुआ, लेकिन 10 जुलाई को खत्म हुआ। ऐसा बारिश के कारण हुआ था।
0 Comments