कौन है MP का वो बड़ा नेता जिसके संपर्क में था कुख्यात विकास दुबे, जानिए

कौन है MP का वो बड़ा नेता जिसके संपर्क में था कुख्यात विकास दुबे, जानिए

विकास दुबे के उज्जैन महाकाल मंदिर से पकड़े जाने के बाद वहां के मंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। कहा जा रहा है कि वह मप्र के एक बड़े मंत्री के लगातार संपर्क में था। मप्र के यह प्रमुख मंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र से भाजपा के सह प्रभारी रहे थे.

कहा जा रहा है कि विकास दुबे की उस मंत्री से कई बार मुलाकात हुई है। लोगों का मानना है कि विकास दुबे अपने इसी लिंक की वजह से सही सलामत उज्जैन पहुंचा और वहां उसने अपने को पुलिस के हवाले कर दिया। चर्चा यह भी है कि विकास दुबे का मप्र की सरकार के कुछ और लोगों से पुराने लिंक हैं जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी की पूरी कहानी रची गई।



विकास के महाकाल मंदिर पहुंचने और गिरफ्तारी देने के पीछे भी कई घटनाक्रम हुए हैं। विकास दुबे पूजा पाठ के लिए अक्सर महाकाल और दतिया के पीताम्बरा देवी जाता था। इस बीच उसने मप्र के कई प्रमुख नेताओं से संपर्क बनाए। यह भी कहा जा रहा है कि मप्र सरकार के एक मंत्री का भी दतिया से सीधा संबंध है।

Post a Comment

0 Comments