आम आदमी को फिर लगा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

जुलाई महीने के पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

आम आदमी को फिर लगा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 1 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया. अब नई कीमतें बढ़कर 594 रुपए पर आ गई है. अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम आज से बढ़ाए गए हैं. कोलकाता में 4 रुपए, मुंबई में 3.50 रुपए और चेन्नई में 4 रुपए महंगा हो गया है.



हालांकि, एक राहत की बात ये है कि 19 किलोग्राम वाले सिलिंडेर की कीमतों में कटौती की गई है. इससे पहले दिल्ली में जून महीने के दौरान 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया था. वहीं, मई में 162.50 रुपए तक सस्ता हुआ था.

IOC की वेबसाइट पर दिए दाम के मुताबिक दिल्ली में सिलेंडर की कीमतें 1 रुपये तक बढ़ गई है.

Post a Comment

0 Comments