रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे, LAC पर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पहुंचे. इस दौरान वो लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की यात्रा करेंगे. उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी हैं. शुक्रवार को सभी लद्दाख का दौरा करेंगे और शनिवार को जम्मू-कश्मीर का.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे, LAC पर सुरक्षा हालात का जायजा लेंगे

दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सीमाओं पर स्थिति की समीक्षा करने और क्षेत्र में तैनात सशस्त्र बल के जवानों के साथ बातचीत करने के लिए जा रहा हूं.



राजनाथ सिंह सुबह में पैंगोंग लेक के पास लुकुंग पोस्ट पहुंचेंगे. फिर लेह एयरपोर्ट पर वायुसेना कर्मियों से बातचीत करेंगे और सुबह 11.30 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे.

Post a Comment

0 Comments