
क्रिकेट प्रेमियों के जहम में एक सवाल जरूर आता है. IPL का Best Captain कौन है? अगर आपको Virat Kohli, Rohit Sharma और MS Dhoni में से किसी एक को चुनना हो तो आपके लिए ये सवाल मुश्किल भरा होगा.
ऐसे ही एक सवाल का जबाव हाल में ही हुए एक इंटरव्यू में स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम से पूंछा गया. 31 वर्षीय कृष्णप्पा के लिए ये सवाल कोई आसान नहीं था क्योंकि जिन तीनों खिलाडी Virat Kohli, MS Dhoni और Rohit Sharma का नाम उनके सामने रखा गया वे एक से बढ़कर एक धुरंधर हैं.
बावजूद इसके उन्होंने बाखूबी इसका जबाव दिया. उन्होंने भारतीय कप्तान Virat Kohli की जगह IPL के Best Captain के रूप में Mumbai Indians के सबसे सफलतम कप्तान Rohit Sharma को चुना.
जहां एमएस धोनी और रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे कप्तानों में शामिल हैं, वहीं विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए आदर्श रहे हैं.
क्रिकेटर से बातचीत में कर्नाटक के ऑलराउंडर से Virat Kohli और Rohit Sharma के बीच चयन करने को कहा तो उन्होंने आईपीएल कप्तानी के रूप में मुंबई इंडियंस के कप्तान को बेहतर बताया.
कृष्णप्पा गौतम ने कहा, 'मैं रोहित शर्मा का नाम लेना चाहूंगा क्योंकि मैंने उनके नेतृत्व में खेला और हम उनकी कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रहे.'
MS Dhoni IPL के सर्वश्रेष्ठ कप्तान
हालांकि, गौतम ने कहा कि एमएस धोनी टी20 लीग के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में टीम ने सभी एडिशन में दमदार प्रदर्शन किया.
जब गौतम से पूछा गया कि एबी डिविलियर्स और आंद्रे रसेल के बीच किसको चुनेंगे तो कर्नाटक के ऑलराउंडर ने कहा कि पिछले कुछ सीजन में कैरेबियाई ऑलराउंडर ने जो कमाल किया, वह उनके बड़े फैन बने, लेकिन फिर भी वह दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को चुनना पसंद करेंगे.
0 Comments