DU ने जारी की ओपन बुक एग्जाम की फाइनल डेट, जानिए पूरा शेड्यूल

DU ने जारी की ओपन बुक एग्जाम की फाइनल डेट, जानिए पूरा शेड्यूल

दिल्ली यूनिवर्सिटी के फाइनल ईयर के 2 लाख 70 हजार छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं कराने को लेकर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोर्ट को बताया है कि वो 10 अगस्त से ऑनलाइन परीक्षाएं कराने को तैयार है. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बताया कि परीक्षाएं 2 फेस में कराई जाएंगी.

कोर्ट ने नया हलफनामा दाखिल करने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी को निर्देश दिए हैं, जिसमें मॉक टेस्ट की तारीखों से लेकर ऑनलाइन एग्जाम कराने और उनका रिजल्ट देने की तारीख तक का ब्यौरा शामिल हो. हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को इस बाबत नोटिफिकेशन भी जारी करने के निर्देश दिए हैं.

DU ने जारी की ओपन बुक एग्जाम की फाइनल डेट, जानिए पूरा शेड्यूल

हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल के शेड्यूल के मुताबिक सितंबर में परीक्षाएं हो जाएंगी और दिल्ली यूनिवर्सिटी 30 नवंबर तक रिजल्ट घोषित कर देगी. वहीं इस बारे में कोर्ट ने कहा कि रिजल्ट आने में इतना समय नहीं लगना चाहिए.

Post a Comment

0 Comments