
दुनिया के बाकी मुल्कों की तरह ही भारत भी कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की जद्दोजहद में लगातार लगा हुआ है इसी बीच एक राहत देने वाली खबर यह की कोरोना वायरस वैक्सीन की खोज में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी तरह से देश में बनी एक वैक्सीन तैयार हो गई है। Indian Council of Medical Research यानी ICMR और Bharat Biotech International Ltd के जॉइंट वेंचर में बनी इस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल 'प्रायरिटी' पर होगा। क्लिनिल ट्रायल्स के लिए एक दर्जन इंस्टीट्यूट्स का चयन किया गया है। ICMR के मुताबिक, सारे ट्रायल के बाद इस वैक्सीन को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन लॉन्च करने की तैयारी है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और हैदराबाद की Bharat Biotech International Ltd (BBIL) ने मिलकर यह वैक्सीन तैयार की है। इसका नाम BBV152 कोविड वैक्सीन रखा गया है।
अब इस वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल्स शुरू होंगे। ICMR ने जिन इंस्टीट्यूट्स को चुना है, उनसे कहा गया है कि उनके सहयोग पर ही इस वैक्सीन का फाइनल आउटकम निर्भर करेगा। इन इंस्टीट्यूट्स से क्लिनिकल ट्रायल्स से जुड़े अप्रवूल्स में तेजी दिखाने को कहा गया है।
स्वदेशी कोविड वैक्सीन के ट्रायल की खातिर 12 इंस्टीट्यूट्स चुने गए हैं। इनमें नई दिल्ली, विशाखापट्नम, पटना, बेलगाम (कर्नाटक), नागपुर, गोरखपुर, हैदराबाद, आर्यनगर, कानपुर, गोवा और कट्टनकुलथुर (तमिलनाडु) शामिल हैं।
दुनियाभर में सवा सौ से भी ज्यादा वैक्सीन डेवलप की जा रही हैं। कुछ का इंसानों पर ट्रायल हो रहा है तो कुछ शुरुआती ट्रायल में हैं। अभी तक एक भी वैक्सीन ऐसी नहीं है जिसे कोविड-19 के लिए कॉमर्शियल यूज के लिए अप्रूव किया गया हो।
इस बीच सभी की निगाहें 15 अगस्त को वैक्सीन के इंतजार में लगी हुई हैं। सभी के मन में यह उम्मीद जागृत हुई है कि शायद भारत को अब कोरोना वैक्सीन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
0 Comments