कांग्रेस सांसदों के साथ आज वर्चुअल मीटिंग करेंगी सोनिया, Coronavirus और चीन से विवाद पर चर्चा

कांग्रेस सांसदों के साथ आज वर्चुअल मीटिंग करेंगी सोनिया, Coronavirus और चीन से विवाद पर चर्चा

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने देश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आज लोकसभा सदस्यों की बैठक बुलाई है. कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि चीन सीमा के ताजा हालात और कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण चरमराई अर्थव्यवस्था बैठक के मुद्दे हो सकते हैं. इन मुद्दों को लेकर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है.

यह बैठक ऐसे समय में बुलाई गई है, जब सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) की फंडिंग की जांच के लिए अंतर-मंत्रालयी जांच समिति गठित की है. पार्टी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आरोपों का खंडन किया है.

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने पूछा, “क्या मोदी सरकार इसकी जांच कराएगी कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को विदेशी स्रोतों सहित किन-किन स्रोतों, लोगों, संगठनों और सरकारों से चंदा मिले हैं?”

Post a Comment

0 Comments