राजस्थान सियासी संकट के बीच CM अशोक गहलोत के करीबियों पर IT का शिकंजा

राजस्थान सियासी संकट के बीच CM अशोक गहलोत के करीबियों पर IT का शिकंजा

एक तरफ राजस्थान में गहलोत सरकार (Ashok Gehlot) पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं तो दूसरी तरफ गहलोत के करीबियों और कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं. ऐसे में राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं.

सोमवार को राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के 22 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी (Income Tax Raids) हुई. राजस्थान कांग्रेस के दो बडे़ नेताओं राजीव अरोड़ा (Rajeev Aroroa) और धर्मेंद्र राठौड़ (Dharmendra Rathod) के ठिकानों पर यह छापेमारी हुई. 200 से ज्यादा अधिकारी मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दे रहे हैं.

दोनों के दिल्ली और राजस्थान के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. हालांकि आधिकारिक रूप से आयकर विभाग की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. वहीं कांग्रेस का आरोप है कि ये कार्रवाई बदले की भावना से हो रही है.

हालांकि आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक विभाग राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर रहा है. जयपुर, कोटा, दिल्ली और मुंबई में खोजें चल रही हैं. आईटी विभाग के सूत्रों का कहना है कि ये छापेमारी कर चोरी की शिकायत पर की जा रही हैं.

बता दें, दोनों ही नेता गहलोत के करीबी भी माने जाते हैं. राजीव अरोड़ा अरोड़ा को सीएम गहलोत का फाइनेंशियल मैनेजर माना जाता है तो वहीं धर्मेंद्र राठौड़ उनके सबसे करिबियों में गिने जाते हैं. राजीव पेशे से ज्वेलर भी हैं तो वहीं धर्मेंद्र राठौर ने अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान अहम भूमिका निभाई थी.

Post a Comment

0 Comments