Breaking News: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक और झटका, नहीं रहे शोले के 'सूरमा भोपाली' जगदीप



बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। अब एक और दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जगदीप अब इस दुनिया में नहीं रहे। जगदीप ने बुधवार को 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जगदीप के निधन की खबर सामने आते ही उनके परिवार और बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके जाने के गम में दुखी है।

बता दें, जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था। उन्होंने अपने करियर में कई अहम फिल्मों में काम किया। उन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरादारों को जिया। हालांकि पहचान कॉमिक किरदारों के लिए मिली। जगदीप को इंडस्ट्री के बेहतरीन कॉमेडियंस में से एक माना जाता था।

जगदीप ने कई चर्चित फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक फ़िल्म शोले में जगदीप ने 'सूरमा भोपली' नाम का किरदार निभाया था। फ़िल्म में उनका रोल ज़्यादा लम्बा नहीं था, मगर अपनी अदाकारी से उन्होंने छोटे से किरदार में ही दिल जीते लिये और इसके बाद सूरमा भोपाली के नाम से ही मशहूर भी हुए।



जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 को ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंस में हुआ था, जो अब मध्य प्रदेश में है। जगदीप का करियर 6 दशक में फैला हुआ है। उन्होंने 1951 में बाल कलाकार के रूप में अफसाना से करियर शुरू किया था। 1953 की फ़िल्म फुटपाथ में पहली बार क्रेडिट रोल में उनका नाम जगदीप दिया गया था। एक कॉमेडियन के तौर पर उन्होंने 'दो बीघा ज़मीन' से डेब्यू किया था।

Post a Comment

0 Comments