
भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल हैं. हार्दिक पंड्या के चैंलेंज पूरा करने के बाद कोहली ने फिर से जिम में दम दिखाया है. कोहली यूं तो हर तरह की एक्सरसाइज करते हैं और उनमें माहिर हैं लेकिन इस बार कोहली ने फैंस के सामने राज खोला कि ऐसी कौन सी एक्सरसाइज है जो वह जिंदगी भर कर सकते हैं.
कोहली ने शेयर किया पसंदीदा एक्सरसाइज का वीडियोविराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है जिसमें वह डेडलिफ्ट करते दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'अगर मुझे एक एक एक्सरसाइज को चुनना पड़े तो मैं यह एक्सरसाइज रोजाना करना चाहूंगा... पावर स्नैच से प्यार है.' कोहली का यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस ने उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ की है.
शंकर बासू के कहने पर शुरू की वेट लिफ्टिंगलॉकडाउन के दौरान ही केविन पीटरसन के साथ लाइव सेशन में कोहली ने बताया था कि उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व ट्रेनर शंकर बासू के कहने पर वेट लिफ्टिंग की शुरुआत की थी. बासू से वह पहली बार अपनी आईपीएल की टीम बैंगलोर रॉयल चैंलेंजर के कैंप के दौरान मिले थे. कोहली की पीठ में उस समय कुछ समस्या थी इसलिए उनके मन में लिफ्टिंग को लेकर संशय था. उन्होंने धीरे-धीरे यह करना शुरू किया और फिर उन्हें इसमें मजा आने लगा. हालांकि तीन हफ्ते के अंदर ही सारी झिझक निकल गई. अब यह कोहली की पसंदीदा एक्सरसाइज है.
हार्दिक पंड्या का चैंलेंज किया था पूराइससे पहले विराट कोहली ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लिए वीडियो शेयर किया था. पंड्या ने अपने क्रिकेटर भाई क्रुणाल पंड्या को चैलेंज दिया था. कोहली ने उनका चैलेंज पूरा करते हुए फ्लाई पुश अप्स को तालियां बजाते हुए पूरा करके दिखाया था. कोहली ने लॉकडाउन के दौरान भी जिम जाना नहीं छोड़ा. वह घर में बने जिम में खुद को फिट रखने के लिए लगातार समय बिताते हैं. इस बीच उनकी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का भी उनका साथ देती हैं.
0 Comments