सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हर रोज उनकी मौत को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया खुलासा हुआ है जो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है. सुशांत की आत्महत्या से पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने ही सुसाइड किया था. हालांकि उनकी मौत को लेकर मीडिया में इतना हंगामा नहीं हुआ था लेकिन उनके बाद सुशांत की आत्महत्या से सभी का ध्यान दिशा की मौत पर भी जा रहा है.
दरअसल, सुशांत के फैंस का मानना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनका प्लानिंग के साथ कथित रूप से मर्डर किया गया है और इसे अब छुपाया जा रहा है. फैंस का मानना है कि इसमें बॉलीवुड के कुछ बड़े नाम शामिल हैं इसलिए ये मामला दबाने की कोशिश हो रही है.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत कि पूर्व मैनेजर दिशा, अभिनेता सूरज पंचोली के बच्चे की मां बनने वाली थीं और सूरज ये नहीं चाहते थे. दोनों का ये रिश्ता काफी ज्यादा रिज़र्व था सिर्फ और सिर्फ सुशांत ही इस बारे में जानते हैं और वो दिशा को लेकर परेशान भी थे.
सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में पूरा दावा किया गया है कि दिशा ने सूरज पंचोली की वजह से ही सुसाइड किया और सुशांत इस बात को जानते थे. इस पोस्ट में ये भी लिखा गया है कि पंचोली चाहते थे कि दिशा एबॉर्शन करा ले लेकिन दिशा ये नहीं चाहती थी इसलिए उसने अपनी जान दे दी.
वहीँ, सुशांत ये सब जानते थे क्योंकि दिशा उन्हें ये सभी कुछ बता देती थी. वो बेहद परेशान थी और सुशांतदिशा को सूरज पंचोली से बचाना चाहते थे. लेकिन इस बीच क्या हुआ ये किसी को समझ नहीं आया और अचानक ही दिशा के जाने के एक हफ्ते बाद सुशांत ने भी सुसाइड कर लिया.
0 Comments