
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं और साथ ही उनकी आर्थिक रूप से मदद भी कर रहे हैं।
अपनी इस दरियादिली को लेकर सोनू सूद ने इन कुछ महीनों में जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है, जिसको लेकर वह काफी खबरों में बने हुए हैं। अब इसी बीच सोनू सूद का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक्टर अपने बेटे इशांत सूद को अपनी पीठ पर चढ़ाकर पुश अप्स लगाते नजर आ रहे हैं। सोनू सूद ने यह वीडियो 30 जून को ट्विटर पर शेयर किया था, जिसे आर्टिकल लिखे जाने तक 48 हजार से अधिक व्यूज और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। और हां, बहुत से लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
0 Comments