इस कायनात में बेशुमार ऐसे सवाल अनुउत्तरित बने हुए हैं.. जिनका जवाब आज तक किसी के पास नहीं है। उन्हीं में से एक सवाल है कि आखिर इस दुनिया में मुर्गी पहले आई या फिर अंडा। यदि आप कहें कि अंडा तो फिर सवाल है कि मुर्गी कैसे आई?
अब यदि आप कहे कि मुर्गी आई तो फिर सवाल है कि आखिर फिर अंडा कैसे आ गया, चूंकि बिना मुर्गी के तो अंडे के वजूद की कल्पना करना मूर्खता होगी। खैर, भले ही यह सवाल अनुउत्तरित बने हुए हों लेकिन ओडिशा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पर एक मुर्गी ने चूजे को जन्म दे दिया है, जिसे देख हर कोई दंंग हो रहा है।
आपको यह जानकर हैरत हो सकती है कि जब यह पूरा मामला नुआपाड़ा जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिलोचन ढल के संज्ञान में आया तो उन्होंने भी आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवनकाल में ऐसा
,

केस कभी नहीं देखा था कि जब किसी मुर्गी ने अंडे की जगह चूजे को जन्म दिया हो। वहीं त्रिलोचन ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि मूर्गी के प्रजनन तंत्र में ही वो अंडा बाहर आने से पहले विकसित हो गया था, जिससे की चूजे का जन्म हो गया हो।
यहां पर हम आपको बताते चले कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के इच्छापुर गांव में रहने वाले अंबिका मांझी के घर पर ही मुर्गी ने अंडे की जगह चूजे को जन्म दे दिया है। मगर अफसोस जन्म के 10 मिनट बाद ही चूजे की मौत हो गई। अंबिका माझी के मुताबिक उनकी मुर्गी ने 9 अंडे दिए थे। फिर अचानक से मुर्गी कुछ दूर जाकर बैठ गई। अब जब लोगों ने उसी स्थान पर मुर्गी को ज्यादा देर तक बैठते हुए देखा तो लोगों को ऐसा लगा कि मुर्गी अंडे दे रही होगी

लेकिन मुर्गी ने अंडे जगह चूजे को जन्म दे दिया था। जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए। वहीं जैसे ही लोगों ने मुर्गी को चूजे को जन्म देते हुए देखा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, मगर जैसे ही लोगों की निगाहें उस चूजे पर गई तो तब वे खुद हैरत में पड़ गए।
0 Comments