मानसून में शिवांगी जोशी की तरह मोनोक्रोम प्लेसूट के साथ दें खुद को स्टाइलिश लुक

मानसून में शिवांगी जोशी की तरह मोनोक्रोम प्लेसूट के साथ दें खुद को स्टाइलिश लुक

टीवी की दुनिया की जानीमानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को सोशल मीडिया  पर कई लोग फॉलो करते हैं और कई लोग उनके फैन हैं. शिवांगी टीवी के मशहूर सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में पिछले 4 साल से काम कर रही हैं. वह इस सीरियल में मोहसिन खान (कार्तिक) के अपॉजिट नजर आती हैं. सीरियल में दोनों की जोड़ी को फैन्स काफी पसंद करते हैं लेकिन सीरियल से अलग भी फैन्स को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है.

शिवांगी जोशी को सोशल मीडिया पर कई लोग फॉलो करते हैं और इस वजह से वह भी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. शिवांगी अक्सर ही खुद की तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं और फैन्स को सरप्राइज देती रहती हैं. इसी बीच हाल ही में शिवांगी ने एक खूबसूरत मोनोक्रोम प्लेसूट  में अपनी कुछ तस्वरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में शिवांगी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मानसून में केवल शिवांगी ही नहीं बल्कि आपके लिए भी यह प्लेसूट ड्रेस एक परफेक्ट है. कैजुअल आउटिंग्स के लिए भी शिवांगी जैसे इस मोनोक्रोम को पहन सकती हैं. गर्मियों में यह काफी आरामदायक भी रहता है. शिवांगी की इन तस्वीरों को देख यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह किसी लुक में खूबसूरत लग सकती हैं.

Post a Comment

0 Comments