सुनार ने तैयार किया दूल्हा-दुल्हन के लिए 'हीरों से जड़ा' खास मास्क, कीमत इतनी कि आपके भी उड़ जाएंगे होश

सुनार ने तैयार किया दूल्हा-दुल्हन के लिए 'हीरों से जड़ा' खास मास्क, कीमत इतनी कि आपके भी उड़ जाएंगे होश

ज्वेलरी शॉप  ने कोरोनाकाल के बीच होने वाली शदियों के लिए एक खास इंतजाम किया है। इस ज्वेलरी शॉप ने एक मास्क तैयार किया है जिसकी कीमत 1.5 लाख से 4 लाख तक है। अब मन में सवाल आ रहा होगा कि इस मास्क में ऐसा भी क्या है जो इसकी कीमत लाखों में है। तो आपको बता दें कि यह मास्क कोई आम मास्क की तरह नहीं होगा बल्कि यह हीरों से जड़ा मास्क होगा। यह हीरे असली भी हो सकते हैं या आप अमेरिकन डॉयमंड भी लगवा सकता है। यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आपको किस तरह के हीरे अपने मास्क के ऊपर लगाने है।



इस बारे में ज्वेलरी शॉप के मालिक दीपक चोकसी ने कहा कि हीरों से जड़ा मास्क का आइडिया मेरे दिमाग में तब आया जब एक ग्राहक मेरे दुकान पर आए और उनके घर में शादी थी। उन्होंने दुल्हा- दुल्हन के लिए अनोखे तरह की मास्क की मांग की। तब मुझे ख्याल आया कि क्यों न कोरोनावायरस लॉकडाउन के अंतर्गत शादी को यादगार बनाया जाए और फिर हमने डिजाइनरों को स्पेशल तरह की मास्क बनाने का काम सौंपा।



आपको जानकर हैरानी होगी मास्क बनने के बाद वह ग्राहक फिर हमारे दुकान पर आए और उन्होंने मास्क खरीदा। इसके बाद हमने और भी मास्क बनाए। दीपक चोकसी ने बताया कि अब वह दिन दूर नहीं जब इस तरह के मास्क की जरूरत लोगों को पड़ेगी। दीपक चोकसी ने बताया कि मास्क से हीरे और सोने ग्राहकों की इच्छा के अनुसार निकाला जा सकता है और इसका उपयोग दूसरे ज्वेलरी को बनाने में भी किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments