सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज़्म का मुद्दा उठाते हुए कई स्टार्स को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। इन स्टार्स में फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का भी नाम शामिल है। सुशांत की मौत के बाद लोगों ने करण के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। हालांकि तब से अब तक, करण ने ना तो इस बारे में कोई बयान दिया और न ही ट्रोलर्स को कोई जवाब दिया। इतना ही नहीं करण ने सोशल मीडिया तक से ही दूरी बना ली। करण ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर आखिरी पोस्टर सुशांत को लेकर ही किया था उसके बाद करण सोशल मीडिया से बिल्कुल दूर हैं। लेकिन अब खबर है करण ट्रोलर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं।
DNA की खबर के मुताबिक, करण के एक करीबी ने बताया है कि करण कुछ वकीलों से बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं करण कुछ टेक एक्सपर्ट्स के भी संपर्क में हैं जो उन ट्रोलर्स का पता लगाएंगे जिन्होंने उनके बच्चों और मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। करण के कीरीबी के मुताबिक, ‘करण काफी एक्टिवली इसपर काम कर रहे हैं। टेक टीम उन ट्रोलर्स को खोज कर रही है जिन्होंने करण की मां और बच्चों को लेकर बुरा भला कहा। टीम ये पता लगाने की कोशिश कर रही है ये अकाउंट फेक हैं या फिर असली हैं’। आपको बता दें कि करण को ट्रोल करने के दौरान लोग इतने ज्याद अग्रेसिव हो गए थे कि उनके बच्चों और मां को नुकसान पहुंचाने की धमकी तक दे डाली थी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले करण के दोस्त ने बयान दिया था कि इस ट्रोलिंक बाद करण बहुत टूट गए हैं। उनसे फोन पर बात करो तो वो रोते रहते हैं। हालांकि करण कुछ दिन पहले ही नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में नज़र आए थे। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थीं उनमें करण भी मौजूद थे।

0 Comments