
1- मेष राशि
आपकी मित्रता घनिष्ठ होगी और संबंध पहले से बेहतर होंगे. मन में एक अलग संतुष्टि बनी रहेगी.
2- वृष राशि
परिवार के प्रति समर्पण बढ़ेगा और अपने जीवनसाथी व घर के प्रति थोड़ी चिंता सता सकती है.
3- मिथुन राशि
मन में किसी प्रकार की दुविधाएं चल रही थीं तो दूर होंगी. परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा.
4- कर्क राशि
भाग्य आपका साथ दे रहा है. संबंधों में घनिष्ठता आएगी. वहीं संबंधों द्वारा लाभ भी मिलेगा.
5- सिंह राशि
मन में कई तरह के विकार आ रहे होंगे और मानसिक चिंता सता सकती है. लेकिन घर से जुड़ा कोई भी निर्णय हो सकता है.
6- कन्या राशि
मन में मज़बूती महसूस होगी लेकिन छोटी बातों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है. परिवार के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे.
7-तुला राशि
जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध बहुत अच्छे रहेंगे. किसी भी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी. शुक्र की आपकी राशि पर सप्तम दृष्टि आपके लिए बहुत लाभकारी है.
8- वृश्चिक राशि
परिवर्तन के प्रति आप का समर्पण बढ़ेगा. आप अपने जीवनसाथी और संतान के प्रति बहुत कुछ अहम निर्णय लेंगे.
9- धनु राशि
परिवार और जीवनसाथी के प्रति समर्पण रहेगा. साथ ही उनसे जुड़े हुए अहम निर्णय ले पाएंगे.
10- मकर राशि
अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं और अच्छी बातें करें. जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ा रहेगा.
11- कुंभ राशि
घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा. लेकिन मानसिक तनाव आपको फिर भी घेरे रखेगा.
12- मीन राशि
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत मज़बूत होंगे. आज के दिन आपका समर्पण भी बढ़ेगा.
0 Comments